-->

Dhanbad : महुदा फोर लेन पर बड़ा हादसा टला: कतरास–रांची जा रही LD Motors बस गढ़े में घुसी, सभी 15 यात्री सुरक्षित


 JDS News: कतरास, धनबाद से रांची जा रही LD motors बस संख्या महुदा फोर लेन में अनियंत्रित होकर गढ़े में घुस गई। बस के गढ़े में जाते ही सवारियों में हड़कंप मच गया। कुछ सवारियों को आंशिक रूप से चोट लगने की भी सूचना है। बस में कुल 15 यात्री बैठे थे। सभी 15 यात्री और चालक दल सुरक्षित बताए जा रहे है। घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है। 

 बस चालक ने बताया कि वह बस में सवारी लेकर धनबाद से रांची जा रहा था तभी महुदा फोर लेन में बस घुमाते समय अचानक दूसरी ओर से एक दूसरी बस आ गई जिसे बचाने के क्रम में बस सड़क से उतर कर किनारे गढ़े में चली गई। शुक्र है कि किसी भी तरह का जान मॉल का खतरा नहीं हुआ।

 सभी सुरक्षित यात्रियों को महुदा पुलिस की मदद से दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments