धनबाद : झारखंड बनने के 25 वर्षों बाद भी धनबाद के आधारभूत संरचना हिस्से में उपलब्धि के नाम पर एक आठ लेन सड़क ही आ पाई है। राज्य सरकार ने धनबाद समेत पांच नगर निकाय क्षेत्र के विकास को लेकर अगले पांच वर्ष को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का प्रस्ताव मांगा है।
धनबाद नगर निगम ने 17 योजनाओं की सूची नगर विकास विभाग को सौंपी है। राज्य सरकार फेज वाइज इन योजनाओं को मंजूरी देते हुए उसके लिए बजट आवंटित करेगी। नगर निगम के प्रस्ताव में पांच फ्लाईओवर, पांच फुटओवरब्रिज और 11 सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया है।
शुक्रवार को नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने धनबाद के नगर आयुक्त रविराज शर्मा के साथ बैठक कर वहां के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की। नगर आयुक्त ने अपनी सूची सौंपी है। इन योजनाओं को लेकर ही नगर निगम शहर का एरियल सर्वे करवा रहा है। नगर विकास विभाग ने पूरे निगम क्षेत्र के लिए अति आवश्यक योजनाओं की सूची बनाकर सौंपने का निर्देश धनबाद नगर निगम को दिया था।
*यहां फ्लाईओवर का दिया गया प्रस्ताव*
● पूजा टॉकिज से धनसार चौक: 2.7 किलोमीटर
● स्टेशन साउथ साइड से ओल्ड डीसी ऑफिस : 1.4 किलोमीटर
● सरायढेला थाना मोड़ से गोल बिल्डिंग : 2.6 किमी
● मेमको मोड़ फ्लाईओवर : 0.6 किलोमीटर
*इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण*
● हीरापुर से हावड़ा मोटर तक भाया बरमसिया
● बेकारबांध चौक से भाया पॉलीटेक्निक बिनोद बिहारी चौक
● भुईफोड़ से बलियापुर बिनोद बिहारी चौक
● भगत सिंह चौक कतरास से भटमुड़ना कतरी नदी
● कमल कटेसरिया स्कूल से जीटी रोड तक सड़क
● हीरापुर से करमाटांड़ भाया लॉ कॉलेज
● रणधीर वर्मा चौक से भुईंफोड़ तक सड़क
● धनबाद के लिए जरूरी योजनाओं की सूची प्रधान सचिव को रांची में सौंपी गई
● फुट ओवरब्रिज का प्रस्ताव : भूली झारखंड मोड़, बीबीएमकेयू, नियर सुगियाडीह रघुवर नगर मोड़, राजा तालाब के समीप और बिरसा मुंडा पार्क के समीप।
● सबवे (अंडरपास): बिग बाजार, प्रभातम मॉल, असर्फी अस्पताल और बिनोद बिहारी महतो चौक।
● मल्टी लेवल कार पार्किंग: कोलाकुसमा नियर कल्याण ज्वेलर्स, हीरापुर चिल्ड्रन पार्क, पुराना बाजार नियर वाटर टैंक।
● इंटर स्टेट बस टर्मिनल : लिलोरी मंदिर के समीप प्रस्तावित। बरटांड़ बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण,
● हैरिटेज वर्क : सिंदरी सेवन लेक का सौंदर्यीकरण
● टॉउन हॉल : आठ लेन सड़क के किनारे बुद्धा पैलेस के समीप बनाने का दिया प्रस्ताव

0 Comments