-->

Dhanbad : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विशेष शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन।


 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विशेष शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ बालिकाओं ने अतिथियों का बैंड की धुन पर स्वागत करते हुए मंच की ओर ले गए जहां मंचासीन सभी अतिथियों के उपस्थिति में स्वागत गीत और नृत्य के कार्यक्रम के साथ विद्यालय के बच्चियों को विभिन्न खेलकूद के स्पर्धा में, विद्यालय अनुशासन कार्यों में, और मासिक होने वाली रेल परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

साथ में विशिष्ट अभिभावकों के रचनात्मक सहयोग के लिए विद्यालय प्रबंध समिति और अभिभावकों को शाल ओढ़ाकर कर प्रशस्ति पत्र  प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला अधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार ने शैक्षणिक परिवर्धन के लिए बच्चियों से सुझाव भी मांगे और मार्गदर्शन भी किया। प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने बच्चियों को भावनात्मक रूप से और क्रियात्मक रूप से अनुशासित होने का पाठ पढ़ाया और माता-पिता का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। 

विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने बच्चियों को आश्वासन दिया कि सरकार से उपलब्ध होने वाले हर प्रकार की सहायता को आप सबों के लिए सदैव उपलब्ध कराया जाता रहेगा। 

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन हॉस्टल वार्डन सुनीता महतो के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments