-->

यह सुधार नहीं साजिश है, मनरेगा मुद्दे पर परशुराम महतो का केन्द्र सरकार पर तीखा हमला।

तोपचांची: तोपचांची प्रखंड के रमा कुंडा गांव में झारखंड राज्य किसान सभा के पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा मनरेगा का नाम बदलने को लेकर प्रधान मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान झारखंड राज्य सभा के धनबाद जिला संयुक्त सचिव कॉमरेड परशुराम महतो ने कहा की मौजूदा सरकार ने पहले कहा की मनरेगा बेकार है, फिर कहा पैसा नहीं है। फिर चुपके से काम काट दिया, फिर मजदूरी टाल दी, और अब मनरेगा नाम मिटा दिया। यह सुधार नहीं है, यह साजिश है। तुम्हें योजना से दिक्कत नहीं, तुम्हें गांधी से दिक्कत है। क्योंकि गांधी याद दिलाते हैं कि सत्ता का मतलब सेवा होता है, और तुम्हारी सत्ता सिर्फ प्रचार चाहती है। नाम बदलकर सोच रहे हो इतिहास बदल जाएगा। याद रखो, जिस मिट्टी में मजदूर का पसीना गिरा है, वहाँ गांधी लिखा है। तुम्हारा डर साफ है, जिसके पास न तख्त था, न ताज आज भी तुम्हारी नींद उडाता है। इसलिए कभी किताबों से हटाते हो, कभी योजनाओं से, कभी चुप्पी से मारते हो, कभी नाम बदलकर। पर सुन लो, गांधी न पोस्टर है, न योजना का शीर्षक। गांधी वो सवाल है जो हर भूखे पेट से उठता है। और जब तक सवाल जिंदा है, तुम्हारी हर कोशिश के बावजूद गांधी जिंदा है। 

अखिल भारतीय किसान सभा के देशव्यापी आव्हान पर मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एंड आजिविका मिशन विधेयक (ग्रामीण) विधेयक संसद में पारित होने से तोपचांची प्रखण्ड के रामाकुंडा, आमटांड, हुटुगटुगरी, दामोदर पुर, माथाडीह, गेंद नावाडीह, बरटांड, सहित दर्जनों गाँव में VB विधेयक का प्रतिया जलाई गई। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के धनबाद जिला संयुक्त सचिव कामरेड परशुराम ने कहा एतिहासिक मनरेगा कानून को खत्म करना मोदी सरकार का सबसे बड़ा विशवासघात है, जो मनरेगा के बैधानिक अधिकार को छीन लेता है, एवं कारपोरेट हित को बढ़ावा देने वाला है, राष्ट पिता महात्मा गॉंधी रोजगार गारंटी अधिनियम को हटाना भाजपा-RSS के गोडसे वादी विचार धारा को पुख्ता करता है।

मौके पर किसान सभा तोपचांची प्रखण्ड सचिव कामरेड बैजनाथ महतो, कामरेड काली चरण महतो, तनु राम महतो, धरपति डोम, संतोष मोहली, विश्वनाथ मोहली, बसंत गोस्वामी, राजेन्द्र गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, दुयोधन तुरी, जहलू साव, पूर्व मुखिया सह महिला नेत्री कुंती देवी, खुलो देवी, चेरकी देवी, लखी देवी, गीता देवी, मीना देवी, उमिला देवी, इंदु देवी, रीना देवी, राधा देवी, बसंती देवी, सूलोचना देवी, रेनु देवी, मीना देवी, मुंदी देवी, गुजरी देवी, पुष्पा देवी, रूपीया देवी, गुडीया देवी, अलवा देवी, टुपली देवी, बिमली देवी, जानकी देवी, उषा देवी, आदि लोग शामिल थे


Post a Comment

0 Comments