-->

Ranchi : कड़ाके की ठंड और शीतलहरी से बचने का कर लें उपाय

 


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कुहासे के साथ शीतलहर की संकेत है

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तेजी से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य में आगामी दो दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे झारखंड के 11 जिले इससे ज्यादा प्रभावित होंगे। वहीं, दूसरी ओर उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा के चलते अगले तीन दिन तक लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसमें चार डिग्री की कमी आएगी।झारखंड मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़ और बोकारो में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments