-->

डॉक्टर दीपक पाण्डेय को मूल पदस्थापना स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामाकुंडा से हटाने पर आमजनता में आक्रोश है: सदानंद महतो


तोपचांची: तोपचांची के रामकुंडा पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अगस्त 2023 से डॉ.दीपक कुमार पांडेय कार्यरत हैं। इनका पदस्थापना झारखंड सरकार के विभागीय आदेश के तहत हुआ है। डॉक्टर दीपक कुमार पांडेय के मूल पदस्थापना में काम ना लेकर समय-समय पर अलग-अलग रोस्टर के तहत उनसे साहूबहियार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोपचांची में लिया जा रहा है। लेकिन फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोपचांची के चिकित्सा प्रभारी स्वेता गुंजन ने उन्हें धनबाद सदर अस्पताल में ड्यूटी दे दिया है। वहीं आजसू पार्टी के नेता सदानंद महतो ने कहा कि डॉ. दीपक पाण्डे का मूल पदस्थापना से हटाकर तोपचांची प्रखंड के आमजनता के साथ सीधे-सीधे धोखा है। डॉक्टर दीपक पांडेय का तनख्वाह अवटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामाकुंडा से होता है और काम लिया जाएगा धनबाद के सदर अस्पताल में,क्षेत्र का आमजनता जानना चाहते हैं कि किस नियम -विधि के तहत उनका पोस्टिंग सदर में किया गया है 'अगर डॉक्टर दीपक कुमार पांडेय का रोस्टर में सुधार नहीं किया गया तो जनआंदोलन को हम विवश होंगे।



Post a Comment

0 Comments