गोमो /खेसमी पंचायत में नववर्ष के मौके पर खेसमी सुपर लीग फूटबाॅल मैच का आयोजन किया गया।जिसमें फाइनल मुकाबले में विनय क्लब ने बाजी मारा,1st रनरअप नकुल क्लब रहा ।मुख्य अतिथि के रूप में अपने समय के फुटबॉल के बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी रह चुके श्याम सुंदर महतो, डालोराम महतो तथा रामेश्वर महतो ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किये।डालोराम महतो रेलवे से सेवानिवृत्त हैं और उनका उम्र करीब 80 वर्ष है।बच्चों को खेलते देख उनके बचपन के दिन याद आ गये।वे पूरे टूर्नामेंट के दौरान वाटर बोतल में पानी लेकर 2 किमी पैदल पहुंचकर मैच देखते थे और बच्चों को खेलने को लेकर हौसलाअफजाई करते थे साथ ही खिलाड़ियों को खेलने का सही तरीका भी बताते थे।उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा आयोजन हर पंचायत में और प्रखंड स्तर पर होना चाहिए ताकि बच्चों का वर्तमान पीढ़ी मोबाइल के दुनिया से बाहर रहे।खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।इसलिए अभिभावकगण को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।बताते चलें कि डालोराम महतो,श्याम सुंदर महतो और रामेश्वर महतो तीनों ही चचेरे भाई हैं जिनका एक समय ग्राउण्ड में तुती चलता था।इस टूर्नामेंट के आयोजन में समाजसेवी शंभु कुमार दास,उपेन्द्र महतो,मोहन दास,नकुल महतो,सहदेव महतो,निखिल महतो,रवि महतो,चंदन ठाकुर आदि युवाओं ने खेल को संचालन करने में सहयोग किया ।

0 Comments