-->

बिरहोर बस्ती में नववर्ष का तोहफा, विधायक के साथ अफसरों ने बांटा अपनापन।

 


गोमो/गुरुवार को तोपचांची प्रखंड अंतर्गत चलकरी गाँव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं उनका पूरा परिवार नववर्ष के मौके पर बिरहोर परिवार के संग बनभोज मनाये। इस दौरान बिरहोर परिवार व आस पास के वृद्धजनों के बीच कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े व कम्बल का वितरण किये। बच्चों को भी गर्म कपड़ों के अलावे पठ्न पाठन के सामग्री दिया गया। इससे पहले विधायक का परम्परागत रूप से ढोल नगाड़ा बजाकर स्वागत सत्कार किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पत्रकारों को शाॅल व डायरी देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी लोग एक साथ भोजन किये। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी,सीओ नीलू टुडू, प्रखंड व जिला के कई पदाधिकारीगण सहित झामुमो के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments