-->

राज्य सरकार के ख़िलाफ़ बाघमारा विधायक ने खोला मोर्चा


अपने हज़ारों समर्थकों के साथ धनबाद नगर निगम कार्यालय पहुंचे बाघमारा विधायक* 

राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव कराने में विलंब के ख़िलाफ़ एवं चुनाव की तिथियों को तुरंत घोषित करने , दलीय आधार पर चुनाव कराने और मतदान में ईवीएम का प्रयोग को सुनिश्चित करने के निम्मित भाजपा के एक दिवसीय महाधरना में बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो शामिल हुए , इस दौरान विधायक जी ने हेमंत सोरेन सरकार को जमकर घेरते हुए कहे ,, राज्य सरकार प्रारंभ से ही भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं ,वर्तमान सरकार कुंभकरण की नींद ले रही हैं , 2019 के बाद सरकार आज तक निकाय चुनाव नहीं कर पाई, जिससे नगर में गंदगी का अंबार लग गया हैं , स्वच्छता की मूल मंत्र सरकार भूल गई हैं ,आम जनता इस सरकार के रवैयें से त्रस्त हैं

माननीय विधायक जी ने सरकार से मांग किया हैं की यह चुनाव बेलेट पेपर पर ना होकर ईवीएम के माध्यम से हो ,ताकि चुनाव भ्रष्टाचार मुक्त हो ..

अगर इसके बाद भी सरकार के कान में जूँ नहीं रैंगेगी तो हम सभी सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन करने का काम करेंगे..

Post a Comment

0 Comments