राजधानी रांची समेत तीन शहरों में मेट्रो रेल का सपना अब जमीन पर उतरने की ओर बढ़ रहा है। हेमंत सोरेन सरकार ने रांची, धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो रेल परियोजना की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित योजना के अनुसार, रांची में तीन रूट पर मेट्रो चलाई जाएगी, वहीं जमशेदपुर (टाटा) और धनबाद में सर्वे जारी है।अब तक की प्रगति के अनुसार, केंद्र सरकार की सैद्धांतिक सहमति के बाद रांची का नया कॉम्प्रिहेन्सिव मोबिलिटी रिवाइज प्लान (सीएमपी) तैयार कर लिया गया है और अब अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट (एएआर) तथा डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
0 Comments