-->

थाने में बिचौलियों का जमावड़ा ना लगे, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो: डीआईजी


बोकारो प्रक्षेत्र के डीआइजी आनंद प्रकाश ने सोमवार को बाघमारा थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान थाना की साफ-सफाई एवं सभी अभिलेखों की बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने अभिलेखों के बेहतर संधारण, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने थाना प्रभारी से थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं गश्ती के बारे पूछा। निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों का उद्भेदन, सभी पंजी सहित अन्य सभी अभिलेख रिकॉर्ड का अवलोकन किया. डीआइजी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि थाना में बिचौलियों का जमावड़ा ना लगे, आम जनता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करें. समय- समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलायें. डीआईजी ने थाना परिसर में आम का पौधारोपण किया।

Post a Comment

0 Comments