-->

डीवीसी सीएसआर द्वारा मेढा में मोतियाबिंद जाँच एवं ऑपरेशन शिविर

 


शिविर में 108 लोगों ने जांच कराई 62 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रामचंद्रपुर भेजा गया


डीवीसी मैथन परियोजना के सीएसआर, नेताजी आई अस्पताल, रामचन्द्रपुर एवं डीवीसी बी.पी. नियोगी अस्पताल मैथन के सहयोग से मेढ़ा ग्राम पंचायत भवन में मोतियाबिंद जाँच सह ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के लोगों को निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनकी नेत्र जाँच की गई। जाँच के उपरांत कुल 108 लोगो मे से 62 पात्र मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। और उन्हे आपरेसन हेतु बस द्वारा नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंद्रपुर ले जाया गया ।

मौके पर मौजूद डीवीसी के महाप्रबंधक,सिविल,आर.के. सिन्हा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डीवीसी का लक्ष्य केवल ऊर्जा उत्पादन ही नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाना भी है। अपने संबोधन में डॉ. कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि डीवीसी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु निरंतर स्वास्थ्य,शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है और भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने डीवीसी द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को सुदृढ़ करते हैं।

Post a Comment

0 Comments