-->

मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो


धनबाद । मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तोपचांची प्रखंड अंतर्गत प्रधानखंता,रोआम,ढांगी बड़की जोरिया में मकर संक्रांति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो को पारंपरिक तरीके से ढोल नगाड़े एवं आदिवासी महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया। विधायक जी ने तीर चला कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

विधायक जी ने कहा की हमारी पहचान झारखंड की सभ्यता और संस्कृति से ही है इसलिए हम सबको इसे संरक्षित और आगे बढ़ाने की जरूरत है। खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है,इसे बरकरार रखना हम सबों का दाइत्व है, तेजी से लुप्त हो रहे लोक संस्कृति एवं लोककला को संरक्षण एवं संवर्धन करने की जरुरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तोपचांची थाना प्रभारी अजित कुमार भारती , विद्यायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी,आवाज 7 डेज़ के संपादक उत्तम मुखर्जी, खोरठा गीतकार विनय तिवारी,नवल किशोर केवट, निवास तिवारी, अर्जुन मांझी,बसंत महतो, विकास तिवारी, गौतम रजवार,आनंद महतो, गोपाल महतो,विष्णु शर्मा,महेंद्र किस्कू, राजेन्द्र किस्कू, महतो, रेशमी देवी, गपतोष पाठक,मधु पाठक, अर्जुन रजवार, मूलचंद महतो, युवा नेता रूपेश तिवारी,सीताराम महतो, पुरन महतो, सिराज अंसारी,ललित दास, भरत महतो, पवन केवट, बबलू सिंह,सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments