गोमो। तोपचांची पहाड़ पर बृहस्पतिवार को वन देवी खेलाई चंडी की पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने आकर पूजा किए। इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने मेले का आनंद लिया। पूजा की जानकारी देते हुए तोपचांची के समाज सेवी सदानंद महतो ने कहा कि यहां पहाड़ पत्थर की पूजा होती है। लोग यहां आकर अपनी मन्नत मांगते हैं। जिनकी मन्नत पूरी हो जाती है तो लोग यहां आकर पहाड़ पर वन देवी की पूजा करते हैं। साथ ही यहां पर मिट्टी फेकते और कबूतर को देवी पर चढ़ाकर उड़ाते हैं। और पाठा की बलि कर बच्चों का मुंडन भी किया जाता है। यहां काफी वर्षों से पूजा होती है। यहां एक दिन की पूजा में तोपचांची, राजगंज, बाघमारा, नवाडीह, चंद्रपुरा, फुसरो, डुमरी, पीरटांड़, बगोदर, बिशुनगढ़ आदि जगहों से हजारों श्रद्धालु आते हैं। मौके पर तोपचांची थाना पुलिस काफी मुस्तैदी से भिड़ को कंट्रोल करने सहित लोगों की मदद करते दिखे।
0 Comments