-->

चोरी की स्पेलेंडर बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की हो रही तैयारी।


 हरिहरपुर थाना कांड संख्या 02/025 ,दिनांक 11-01-026,धारा 303(2) BNS के अप्राथमिकी अभियुक्त गौतम यादव पिता स्व० नंदू यादव ग्राम यादव मुहल्ला,थाना हरिहरपुर को आज 12-01-026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है । इनके निशांदेही पर इनके घर से चोरी की बाइक बरामद किया गया है। 

वादी देवाराम पिता जोधी राम ग्राम विशुनपुर के लिखित आवेदन पर कांड दर्ज किया गया। इनके बताए अनुसार कल रात्रि में इनका लड़का स्प्लेंडर बाइक लेकर अपने दोस्त के घर बर्थडे में गया था एवं रोड किनारे बाइक लगाया था। वहीं से गौतम यादव डायरेक्टर करके गाड़ी अपने घर ले गया एवं गाड़ी का हुलिया बदलने का प्रयास कर रहा था।

Post a Comment

0 Comments