-->

विकास एवं उप विकास आयुक्त ने मैथन डैम में नौका विहार किया, कहा यहां पर्यटन की अपार संभावना


नए साल के दूसरे रविवार को भी डैम पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे, पिकनिक आनंद लिया

धनबाद को विकास आयुक्त सनी राज एवं हजारीबाग उप विकास आयुक्त रिया सिंह द्वारा मैथन डैम का भ्रमण किया गया इस दौरान मैथन डैम को अच्छा पर्यटन स्थल बताते हुए भविष्य में मैथन को पर्यटन स्थल के रूप में और बढ़ावा देने की बात दुहराई।

नए साल के दुसरे रविवार को मैथन डैम पर बड़ी संख्या में सैलानि पहुंचे मैथन डैम के पश्चिम बंगाल एवं झारखंड की ओर डैम किनारे पिकनिक एवं मौज मस्ती के साथ-साथ नौका विहार एवं फूल बागान में फूलों के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त रहे, साथ ही नए साल का जश्न और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठाया।

Post a Comment

0 Comments