-->

गोमो में द चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक अधिवेशन सैकड़ों व्यवसाइयों की मौजूदगी में संपन्न

 


गोमो। द चैंबर ऑफ़ कॉमर्स गोमो का वार्षिक अधिवेशन 7 जनवरी 2026 को सैकड़ों व्यवसाइयों के साथ काफी धूमधाम से अतिथि पैलेस जीतपुर गोमो में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोपचांची अंचलाधिकारी नीलू टुडू जी के द्वारा किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी का स्वागत संस्था के अध्यक्ष धीरज कुमार के द्वारा बुके देकर एवं संस्था के सदस्य इशरत बानो के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था में अतिथि आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा हरिहरपुर थाना के निर्भय कुमार सिंह भाजपा नेता अजय कुमार सिंह प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार जी शार्प साइट हॉस्पिटल के अजय कुमार शर्मा बैंक आफ इंडिया नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो के मैनेजर अजय कुमार पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरामन नायक डी नो बिली स्कूल के प्रिंसिपल फादर जेम्स संत जॉन डी ब्रिटो स्कूल की प्राचार्य प्रमिला होरो का सम्मान अंगवस्त्र देकर संस्था के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कुछ बच्चे जो ताइक्वांडो में जिला एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार पाए हैं उनका सम्मान संस्था के द्वारा उपहार एवं सर्टिफिकेट देकर एवं अबाकस दिव्य ज्ञान में राज्य स्तरीय एवं इंटरनेशनल अवार्ड जीत कर झारखंड का नाम रोशन किया है उनको उपहार एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। संस्था के द्वारा नए सदस्यों का सम्मान भी किया गया एवं साथ ही साथ द चैंबर ऑफ कॉमर्स समाज में सभी तरह के सामाजिक कार्यों को बढ़-चढ़कर कार्य करते हैं उसकी सराहना सभी उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया संगठन के सचिव पवन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद के द्वारा वर्ष भर के हुए सभी आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपसचिव अमरेश रॉय,प्रवक्ता वजिउल्लाह उस्मानी, संगठन सचिव इकबाल सिंह, अमर,अनिल,विशाल,शुभेंदु सरकार ,मदन,राकेश,तन्मय ,राजेश,नागेश्वर, बिरजू,अंकु,मुरारी,मुकर्रम रजा, ज्योति प्रसाद,इशरत,आरती,नीरा समेत सैकड़ो व्यवसाई उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments