-->

Dhanbad : बरारी बागीडिगी में जर्जर नालियां बनी जानलेवा, बदबू और हादसों से मोहल्ला बेहाल


 धनबाद जिला के बरारी बागीडिगी मोहल्ले के जर्जर नाली से ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन नालियों में पूरे मोहल्ले के घरों का पानी हर समय जमा रहने से भयंकर बदबू निकलती है। नाली में स्लैप भी नही है घरों में बच्चे इन नालियों में गिर कर कई बार घायल हो गए हैं। जिससे वहां के रहने वालों का जीना दुभर हो गया है। कई परिवारों ने तो अपने घरों को छोड़कर अन्य जगह शिफ्ट कर गए हैं। मोहल्ले के निवासी सेराज अंसारी, अब्दुल हमीद, मोहम्मद इस्लाम, रोहित, शाहिद, श्यामा ठाकुर, तथा मंटू यादव ने कहा कि इस मोहल्ले की नालियों के हालात बद से बत्तर है। यहां के मुखिया नंद लाल पासवान को इन समस्याओं के बारे में कई बार बताया गया है। चुनाव के समय इस मोहल्ले में आते थे लेकिन जितने के बाद नजर नहीं आते हैं। हम लोग प्रेस के माध्यम से सरकार से यह मांग करते हैं की बागीडिगी मजार मोहल्ले के नालियों का निर्माण कर उस पर स्लैप लगाई जाए जिससे यहां के रहने वालों की नालियों के गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से निजात मिल सके तथा बच्चों की जान बच सके।

Post a Comment

0 Comments