-->

तोपचांची में चलती एलपीजी टैंकर में लगी आग, दो चालक गंभीर रूप से झुलसे।


तोपचांची। तोपचांची सुभाष चौक में गुरुवार की शाम एक चलती एलपीजी गैस टैंकर में आग लग गई। गैस टैंकर के चालक झुलसते हुए भीड़ भरे तोपचांची बाजार को पार कर गाड़ी खड़ी की। इस दौरान ट्रैंकर के दोनों चालक बुरी तरह से झुलस गए थे। आग पूरी तरह से टैंकर के केबिन में पकड़ चुकी थी और लपटे उठने लगी थी। इधर आग लगने की खबर से तोपचांची चौक पर अफरा तफरी मच गई। लोग बेतहाशा इधर उधर भागने लगे। कुछ युवक हिम्मत कर पानी से आग बुझाने लगे और टैंकर के ऊपर पानी डालने लगे। कुछ हद तक आग पर काबू पाया गया, इस दौरान तोपचांची थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, एसआई राकेश दुबे, शैलेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच कर एक रोड को ब्लॉक कर आग को पूरी तरह से बुझने की कोशिश जारी रखी। इस दौरान पेट्रोलियम सिटी पेट्रोल पंप के रवि सिंह अपने पंप से आग बुझाने की फायर वर्क्स लेते आए और आग को काबू किया गया।

Post a Comment

0 Comments