-->

तोपचांची जीटी रोड पर स्कॉर्पियो हादसा, 30 फीट नीचे गिरी गाड़ी, युवक गंभीर रूप से घायल


तोपचांची। तोपचांची जीटी रोड स्थित मदई डीह के समीप एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर 30 फिट पुलिया के नीचे जा गिरी जिससे उसने सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पुल के नीचे फंसे स्कॉर्पियो से निकाल कर अस्पताल भिजवाया। 

मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार तीन युवक मो मेराज , मो मुनाजिर ग्राम ठाकुर चक निमियाघाट एवं गुलाम रब्बानी कबीरडीह तोपचांची के बताए जाते है। स्कॉर्पियो राजगंज की ओर से तोपचांची की ओर आ रही थी। जैसे ही मदई डीह स्थित राजस्थानी होटल के समीप पहुंचा तभी स्कॉर्पियो असंतुलित होकर पुलिया से टकराते हुए पूल के गडवाल से टकराते हुए नीचे कीचड़ में धंस गया। स्कॉर्पियो दस दिन पहले ही खरीदी गई थी जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । घायल युवक निमियाघाट थाना क्षेत्र के ठाकुर चक के 25 वर्षीय मो मुनाजिर बताया जाता है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments