-->

अजमुल अंसारी बने राकोमयू बीसीसीएल असंगठित क्षेत्र का जिला सचिव, समर्थक और मजदूरों में उत्साह


बरोरा। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री ए.के. झा ने मुराइडीह कॉलोनी निवासी अजमुल अंसारी को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, बीसीसीएल असंगठित क्षेत्र का जिला सचिव मनोनीत किया है। श्री झा ने अजमुल अंसारी को बीसीसीएल में संगठन को मजबूत करने तथा असंगठित मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

अजमुल अंसारी के मनोनयन से असंगठित मजदूरों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में मजदूर हितों की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी।

मनोनयन पर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व बेरमो विधायक अनुप सिंह तथा महामंत्री ए.के. झा ने उन्हें बधाई दी है। वहीं अंसारी को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। बधाई देने वालों में यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments