
मधुबन की धरती बलिदान और शहीदों की धरती रही है और यही इसकी पहचान है लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन एक साजिश के तहत मधुबन व आसपास के गांव को उजाड़ने की कोशिश कर रही है जिसे हमलोग कभी सफल नही होने देंगे। उक्त बाते मधुबन बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदस्यो ने शनिवार की दोपहर को मधुबन मे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही है। उन्होने कहा की सोमवार दस फरवरी को मधुबन बचाओ संघर्ष अभियान के तहत एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है इस जनसभा को विधायक मथुरा प्रसाद महतो , विधायक चंद्रदेव महतो , विधायक अरूप चटर्जी सहित कई अन्य लोग जनसभा को संबोधित कर हमे मार्गदर्शन देने का काम करेंगे। बीसीसीएल प्रबंधन अंग्रेज सरकार से भी अधिक गलत काम कर रही है। मधुबन मे लगभग 71डिसमिल जमीन गैर आबाद जमीन है और लगभग तिन सौ एकड़ रैयतों की जमीन है जिसे बीसीसीएल प्रबंधन एक सोची समझी साजिश के तहत अधिग्रहण कर मधुबन बस्ती स्थित आसपास के गांव घर को उजाड़ने की चाल चल रही है।हमलोग देश हित मे जमीन बीसीसीएल को देने के लिए भी तैयार है लेकिन बदले में नियोजन व उचित मुआवजे के साथ इतनी ही जमीन बीसीसीएल उपलब्ध कराए और हम सभी लोग को एक ही जगह पर बसाने का काम करे। यही बगल मे बेनीडीह गांव था एक नदखुरकी पंचायत था जिसे कोयला उत्पादन कार्य करने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन ने जमीन अधिग्रहण कर उजाड़ दिया है। आज ये हालत है की ये दोनो गांव झारखंड राज्य के नक्शे से गायब हो गया है और गांव का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है।बीसीसीएल प्रबंधन वही हालात मधुबन पंचायत का भी करने पर तुली हुई है। पहले-पहल बीसीसीएल प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग उद्योग को लाया अब एमडीओ के तहत गांव को उजाड़ने का काम कर रही है।जो नई आई इंदु कुरी आउटसोर्सिंग प्रबंधन किसी एक व्यक्ती के नाम पर जमीन अधिग्रहण करना चाहती है जो गलत है और जमीन की कीमत भी कौड़ी के भाव लगा रही है इसलिए हमलोग या तो बीसीसीएल प्रबंधन को अपनी जमीन उचित मूल्य पर देंगे या नही देंगे। हमलोग प्रेस और मीडीया के माध्यम से आसपास के जितने भी प्रभावित विस्थापित ग्रामीण और रैयत है उन सभी से अपील करते है की सोमवार को आयोजित विशाल जनसभा मे उपस्थित होकर विधायको सम्बोधन को सुने और उचित फैसले लेने मे हमारा सहयोग करे। मधुबन बचाओ संघर्ष मोर्चा रैयत ग्रामीण की भलाई के लिए कुछ भी करने को तैयार है। प्रेस कॉन्फ्रेंस मे मुख्य रूप से गोपाल महतो ,डेगलाल महतो ,राजेश महतो ,विजय कुमार महतो ,बंशी महतो ,राजू महतो ,मुकेश महतो ,मुक्तेश्वर महतो राजा घोष ,अभिमन्यु बारी, अमित महतो ,भीम महतो ,अजय महतो ,बड़ा अजय महतो ,छोटा राजकुमार महतो , सुजीत महतो , काली प्रसाद महतो , राजू मास्टर, जीतू महतो ,स्वरूप मिश्रा ,भरत महतो ,करण महतो ,तेजू महतो, आनंद महतो ,कैलाश महतो, भागीरथ रविदास ,भगवान महतो सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
0 Comments