-->

लोको बाजार मस्जिद गली गोमो में 200 केवी ट्रांसफार्मर चालू।


वर्षों पुरानी बिजली समस्या का हुआ समाधान

गोमो। लोको बाजार मस्जिद गली गोमो में बुधवार को बिजली विभाग द्वारा 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर को चालू किया गया। जिससे स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने बताया की इस गली में वर्षों से 100 केवी का ट्रांसफार्मर था। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार को दी तो उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाया। साथ ही सारी पुरानी जर्जर तार को हटाकर नई केबल तार और डिजिटल मीटर भी विभाग द्वारा सभी घरों में लगाया गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के एसडीओ तथा विभाग के सभी कर्मचारियों का खुशी का इजहार करते हुए आभार व्यक्त किया है। 

मौके पर मैजुद्दीन उर्फ मुखिया, अफजल अंसारी, हनान अंसारी, अन्नू, कलीम अंसारी, तैयब कुरैशी, असलम हवारी, सोनू सिंगर, नसीम अंसारी पीए, समरू, कमरू, पाली, लाल भाई, अकबर खान, बारीक सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments