गोमो। डीएसपी बाघमारा पी.के.सिंह ने रविवार को हरिहरपुर थाना में प्रेस वार्ता में बताया की 24 जनवरी 025 को वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के आदेशानुसार हरिहरपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर संध्या में एक बाईक सवार व्यक्ति को बरवाडीह चेक पोस्ट के पास रोका गया तथा वाहन के कागजातों की मांग की गई। कागजात की मांग किए जाने पर ये कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए उक्त बाईक चोरी का है। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम राहुल सिंह पिता गुलाब सिंह पता - कोरकोट्टा थाना हरिहरपुर जिला धनबाद बताया। इन्होंने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया की धनबाद बोकारो एवं गिरिडीह तथा आसपास के क्षेत्रों में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ये लोग बाईक चोरी के घटना को अंजाम दिए हैं। तथा उक्त चोरी की बाईक को विभिन्न ठिकानों पर बेचते हैं। इनके निशानदेही पर सोनारडीह ओ.पी.क्षेत्र से, हरिहरपुर थाना क्षेत्र से तथा सोनारडीह ओपी अंतर्गत अन्य जगहों से कुल 11 बाईक बरामद किया गया है। बाईक चोरी में खिलान धौड़ा भागा बस्ती सोनारडीह ओपी से शिव कुमार भुइयां पिता लाला भईया को भी गिरफ्तार किया गया है।
छापामारी दल में पु.नि.असीम कमल टोपनो तोपचांची अंचल, पु.नि. अजीत कुमार भारती थाना प्रभारी तोपचांची, राहुल कुमार झा थाना प्रभारी हरिहरपुर थाना, साधन कुमार थाना प्रभारी बरोरा थाना, दिलीप पाल थाना प्रभारी सोनारडीह ओपी, शुभम कुमार मधुबन थाना, पावन कुमार अग्रवाल हरहरपुर थाना, गौरी शंकर लिंडा हरिहरपुर थाना एवं सोनारडीह ओपी सशस्त्र बल मौजूद थे।


0 Comments