धनबाद थाना कांड सं0-59/26 में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹40,47,000 की ठगी मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) श्री अंकित सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों संजीत कुमार और सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया है। मामला तमिलनाडु निवासी आवेदक की शिकायत पर दर्ज हुआ।पुलिस ने आरोपियों के पास से रेलवे का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स कोटा प्रमाणपत्र, अभ्यर्थियों के दस्तावेज, IRCTC की मुहर, बैंक चेकबुक, ₹20,000 नकद, दो कार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
0 Comments