मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला जिले के मनेरी गांव में 15 जुलाई 2020 की दोपहर खून से सनी एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे प्रदेश को दहला दिया. भाजपा नेता राजेंद्र (रज्जन) सोनी के घर पर उनके ही रिश्तेदार हरी उर्फ हरीश सोनी और संतोष सोनी ने धारदार हथियारों से हमला करके छह लोगों को मौत की नींद सुला दिया था. मनेरी हत्याकांड में हमलावरों ने पहले घर में मौजूद लोगों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और फिर तलवार व कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए. इस हमले में राजेंद्र सोनी, उनकी पुत्री रानू, विनोद सोनी, दिनेश सोनी और विनोद के दो मासूम बच्चे ओम (8 वर्ष) व श्रीयांस (6 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. घटना में नितिन सोनी, प्रमोद सोनी, रिकी सोनी, सानू तिवारी और सुनील तिवारी गंभीर रूप से घायल हुए थे.
0 Comments