नगर निकाय चुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड के बाद महापौर पद की तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिख रही है। जारी आंकड़ों के अनुसार शीर्ष चार प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर चुनाव की दिशा तय कर रहा है।संजीव सिंह पहले राउंड से ही आगे बढ़त बनाए हुए है।
पहले स्थान पर: संजीव सिंह – 67,204 वोट,संजीव सिंह सबसे आगे चल रहे हैं।संजीव सिंह 19,907 वोट से आगे
दूसरे स्थान पर: चंद्र शेखर अग्रवाल – 47,297 वोट
तीसरे स्थान पर: शमशेर आलम अंसारी – 37,274 वोट
चौथे स्थान पर: संजीव कुमार – 37,007 वोट
मुकाबले की तस्वीर
पहले और दूसरे स्थान के बीच लगभग 20 हजार वोटों का बड़ा अंतर है।
दूसरे और तीसरे स्थान के बीच भी 10 हजार से अधिक वोटों का अंतर बना हुआ है।
लेकिन तीसरे और चौथे स्थान के बीच मुकाबला बेहद कड़ा है—सिर्फ 267 वोटों का अंतर।
पांचवें राउंड तक कुल 2,77,228 वोटों की गिनती हो चुकी है, जिसमें 19,024 वोट रिजेक्ट किए गए हैं।
फिलहाल रुझान स्पष्ट तौर पर संजीव सिंह के पक्ष में दिखाई दे रहा है,

0 Comments