-->

अधिवक्ता गजेंद्र कुमार ने किया जेएसबीसी चुनाव के लिए नामांकन


कतरास:धनबाद। जेएसबीसी चुनाव में धनबाद के अधिवक्ता गजेंद्र कुमार ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के साथ ही यह घोषणा किया की पूरे झारखंड राज्य के अधिवक्ताओं के लिए वो समर्पित होकर कार्य करेंगे, साथ ही मेडिकल स्कीम को 5 लाख से बढ़ाकर दस लाख तक करने के लिए कटिबद्ध रहेंगे। साथ ही अधिवक्तायों के हर सुख दुख में मदद करने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए ठोस कदम उठायेंगे, भ्रष्टाचार के विरुद्ध में मुखर होकर आवाज उठायेंगे, और सम्पूर्ण राज्य में एक सूत्री कार्यक्रम के तहत अधिवक्ताओं को लाभ पहुचायेंगे। पूरे राज्य के अधिवक्ता को जब उनकी जरूरत होगी वो हमेशा उनका साथ देने को तैयार रहेंगे खासकर युवा अधिवक्ताओं को ज़्यादा से ज़्यादा स्टाइपेंड मिले इसके लिए भी वो सबसे पहले माँग उठायेंगे, पेंशन की राशि को हर हाल में बढ़ाने का प्रस्ताव रखेंगे।

Post a Comment

0 Comments