27 फरवरी से मैथन डैम स्थित चेयरमैन कैंप के पास आयोजित होगा मैथन मेला
डीवीसी प्रबंधन द्वारा मैथन मेला की तैयारी पूरे जोर-जोर से किया जा रहा है। इसके लिए मैथन मेनगेट से लेकर डीवीसी के चेयरमैन कैंप तक जाने वाले रास्ते के आसपास चरदिवारीयों की रंग रोगन किया जा रहा है साथ ही साफ सफाई का भी ध्यान रखें जा रहें है। जिससे कि मैथन मेला को भव्य तरीके से आयोजन किया जा सके। मालूम रहे कि आगामी 27 फरवरी से 1 मार्च तक मैथन डैम स्थित गोगना छठ घाट मैदान में तीन दिवसीय मैथन मेला का आयोजन होना है। जिसमें में कोयलांचल एवं शिल्पांचल के सांस्कृतिक, सामाजिक, नृत्य, कला एवं खान-पान सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिससे कि कोयलांचल एवं शिल्पपांचाल की सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ डीवीसी की उपलब्धियां को भी आमजन समझ सके । इसके लिए डीवीसी ने टाइम्स आफ इंडिया नामक कंपनी को ठेका दिया है ।

0 Comments