-->

गोमो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का बयान - विवादित मामले से संगठन का कोई लेना देना नहीं है।


व्यवसायियों की छवि बचाने को चैंबर सक्रिय मीडिया से जिम्मेदार रिपोर्टिंग की अपील

गोमो : चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गोमो के द्वारा शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई जहां चेंबर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे। यह कॉन्फ्रेंस मुख्य रूप से अभी तथाकथित एक व्यवसाय के ऊपर यौन शोषण का मामला के संबंध में चेंबर का नाम और छवि धूमिल होने के कारण बुलाई गई थी। गोमो चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज पूरी तरह से एक व्यावसायिक संगठन है और इस तरह के किसी भी मामले से इसका कोई लेना-देना नहीं है। प्रशासन अपना काम कर रही है प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कृपया चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी दर्शाते हुए इस तरह का खबर ना लिखा जाए और ना चलाया जाए। इसके लिए ही आज की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। कार्यकारी अध्यक्ष उमेश सिंह के द्वारा इस बात का खंडन किया गया और आपत्ति दर्ज की गई की व्यवसाईयों का नाम बदनाम ना हो। वहीं राजीव सोनी ने स्पष्ट किया कि द चैंबर ऑफ़ कॉमर्स गोमो के नाम की संस्था का विलय जिला चेंबर के आदेशानुसार पहले ही कर लिया गया है एवं सभी व्यवसाईयों से अपील की गई है कि अपनी एकता बनाकर रखें। मौके पर रूपेश गुप्ता, ध्रुव अग्रवाल, अशीष बरनवाल,उमेश सिंह,राजीव सोनी, हरित नारंग,राहुल राय,अनूप बरनवाल,अशफाक अनवर खान, रहमान,रवि,सोमनाथ,विवेक बरनवाल, नुमान ,विजय सोनी, सुमन बरनवाल,रविंद्र बरनवाल, विनोद सोनी, रूपेश बरनवाल,संजीव बरनवाल, नसरू ,बबलू गुप्ता,रोहित, मुकेश प्रसाद ,टिंकू, बबलू आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments