-->

एएमपी कोलियरी में अवैध खदान भराई, संयुक्त टीम की छापेमारी


बरोरा। बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी स्थित मंडल केंदुआडीह बस्ती के समीप अवैध खदान को शनिवार को भरवा दिया गया। अवैध खनन और कोयला तस्करी की सूचना पर बीसीसीएल प्रबंधन, बरोरा पुलिस तथा सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। बताया जाता है कि टीम के पहुंचने से पूर्व ही कोयला चोरों ने जमा किया गया अवैध कोयला हटा लिया था। जानकारी के अनुसार कोयला चोरों का एक सिंडीकेट कोलियरी के समीप अवैध खनन कर चोरी का कोयला जमा करता था और व्यापक पैमाने पर उसकी तस्करी की जा रही थी। सूचना मिलने पर परियोजना पदाधिकारी टी.एस. चौहान के निर्देश पर संयुक्त छापेमारी की गई। हालांकि टीम को मौके पर कोई कोयला बरामद नहीं हुआ। कार्रवाई के दौरान बरोरा एरिया के नोडल अधिकारी उत्सव कुमार, बरोरा थाना के एसआई मनोज कुमार चातोंबा, एएमपी नोडल अधिकारी नवल किशोर महतो, कुणाल कुमार सहित सीआईएसएफ के पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments