-->

पुलवामा के शहीदों के सम्मान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन


गोमो/शनिवार को तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रतनपुर ग्राउंड में भगत सिंह एकेडमी रतनपुर गोमो के द्वारा दौड़ प्रतियोगिता के अलावे ऊंची कूद व लम्बी कूद का इवेंट कराया गया।जिसमें गोमो के अलावे आसनसोल,गया,महुदा आदि जगहों से सैंकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए।खेल के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक जयराम महतो पहूंचे और खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई किये।इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में खेसमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजीत मंडल,पूर्व सीआईएसएफ आर सी प्रसाद,आरपीएफ गोविंद शर्मा,पूर्व सीवाईएम बीरेन चन्द्र मंडल,सेक्रेड हर्टस मिशन के प्राचार्य रविन्द्र महतो,समाजसेवी शंभु कुमार दास,समाजसेवी राकेश कुमार महतो,खेसमी पंचायत की उपमुखिया सनका देवी,यदुनंदन महतो उपस्थित हुए।इस कार्यक्रम को आयोजित कराने में कुणाल भारद्वाज के अलावे कई खेलप्रेमियों ने आर्थिक रूप से मदद किये।वहीं मंच का संचालन तनवीर मुकेश ने किया।वहीं इस एकेडेमी के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो और उनके साथीगण के बहुमूल्य योगदान के फलस्वरूप कार्यक्रम सफल हो पाया।इस प्रतियोगिता के दौरान सेक्रेड हर्टस मिशन के कक्षा पांच का विद्यार्थी सुभाष महतो जो प्रतिभागी ना होते हुए भी बिना किसी अभ्यास के ऊंची कूद में 4.5 ऊंचा कूद कर सबको हैरत में डाल दिया। उसे अतिथियों ने प्रोत्साहन के रूप में नकद राशि देकर होसला बढाया।उनलोगों ने कहा ग्रामीण बच्चों में काफी प्रतिभा छुपी हुई है।उन्हें पहचान कर सही गाइड लाइन मिले तो वे देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments