-->

नगर की सरकार चुनने के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


धनबाद : झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सोमवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए 42 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 37,007 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने की प्रशान ने पूरी तैयारी की है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर 13 व पार्षद पद पर 83 प्रत्याशी भाग्य अजमा रहे हैं। कुल 42 बूथ बनाए गए हैं। निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला को सुपर जोनल आफिसर बनाया गया है। उनके नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। एसडीपीओ बाखला ने बताया कि मतदान के दिन निरसा अनुमंडल के सभी थाना, ओपी प्रभारी व पुलिसकर्मी निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए चिरकुंडा में सक्रिय रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments