फहीम खान के बेटे के ड्राइवर पर हमला, इलाके में घेराबंदी; CCTV खंगाल रही पुलिस
धनबाद न्यूज़:- वासेपुर इलाके में शुक्रवार देर रात हुई फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस गोलीबारी में फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर उर्फ बबली गोली लगने से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल हैदर को इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
0 Comments