-->

तोपचांची विस्थापितों को पानी एक बूंद भी नहीं मिल रहा है : सदानन्द महतो आजसू नेता


तोपचांची झील का निर्माण ब्रिटिश कार्यकाल 1924 ईस्वी में हुआ था।जिसमें आधा दर्जन गांव विस्थापित हुए थे।जिसका दर्द आज भी भंवरदाहा,दुमदुमी,करमाटाड,मानगो, कुडामू ,घाजाटाड,पीपराडीह, केन्दुआडीह आदि गांव के लोग विस्थापित का दर्द झेल रहे हैं। ज्ञात हो कि तोपचांची झील का पानी कतरास,नावागढ़ तेतुलमारी,झरिया, भागा,डिगवाडीह धनबादआदि कई शहरी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल रहा है,लेकिन विस्थापित ग्रामीणों को एक बूंद पानी नहीं मिल रहा है।वहीं आजसू नेता सदानन्द महतो ने कहा कि तोपचांची झील जलापूर्ती व्यवस्था से दुमदुमी ,तोपचांची पंचायत के ग्रामीणों को लाभ मिले इसको लेकर झामाड़ा एमडी झामाड़ा धनबाद,उपायुक्त धनबाद,प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची,थाना प्रभारी तोपचांची,माननीय विधायक टुण्डी,माननीय विधायक डुमरी, ,माननीय सांसद गिरिडीह को पत्र लिखकर गुहार लगाई गई है. अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो जनआंदोलन होगा।

Post a Comment

0 Comments