-->

महीनों के अंधेरे के बाद गोमो आरओबी पुल हुआ रौशन, लोगों ने जताया आभार।


रेलवे व विद्युत विभाग के सहयोग से आरओबी में सुधार, अब सफाई अभियान की तैयारी

गोमो। महीनों से अंधेरे में पड़े आरओबी पुल में शनिवार को थाना प्रभारी हरिहरपुर राहुल झा के अथक प्रयास से ओर गोमो SDO झारखंड विधुत विभाग ओर रेलवे के कंस्ट्क्सन के सहयोग से ROB में छह लाईट लगाया गया है। इस कार्य के लिए समाज सेवी बीसी मंडल तथा गोमो वासियों की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद दी गई है। अब ROB के ऊपर गंदगी को साफ करने के लिए कुछ समाज सेवियों का आग्रह आया है वे लोग कल सुबह छह बजे से साफ सफाई करने का की बात कही गई है। अगर कोई समाजसेवी श्रमदान करना चाहते हैं तो कल सुबह आरओबी में आकर साफ सफाई में अपना सहयोग कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments