धनबाद/गोविंदपुर : सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के द्वारा एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की गई। गोविंदपुर स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में भर्ती मरीज शांति देवी (रक्त समूह – B Positive) को अत्यंत आवश्यकता के समय रक्त की जरूरत पड़ी। इस मानवीय पहल के तहत संस्था के संस्थापक सदस्य एवं अत्यंत सक्रिय सदस्य ब्रह्मदेव मोदी (सुजीत मोदी) ने स्वयं आगे बढ़कर बी पॉजिटिव रक्तदान किया और मरीज को जीवनदान देने का अमूल्य कार्य किया। उनके इस सराहनीय कदम से न केवल मरीज एवं परिजनों को राहत मिली, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का भी सकारात्मक संदेश गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि समर्पण एक नेक पहल हमेशा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। संस्था का उद्देश्य “हमारा लक्ष्य शिक्षा, रक्तदान एवं जनकल्याण” के संकल्प को साकार करना है और इसी दिशा में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। मरीज के परिजनों ने संस्था एवं रक्तदाता ब्रह्मदेव मोदी (सुजीत मोदी) जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments