-->

टीएपी + 2 हाई स्कूल तोपचांची परिसर में छात्राओं के बीच पुस्तक वितरण।


विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम और मानव श्रंखला का आयोजन 

गोमो। 26 मार्च 2026 को टीएपी+2 हाई स्कूल, तोपचांची परिसर में कक्षा 9वीं से 10वीं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के बीच पुस्तकों के वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय सहित शिक्षकगण—भागीरथ महतो, मान सिंह, पवन कुमार यादव, अमृता कुमारी, नवशीन कवल, सुमित्रा मंडल और प्रतिभा रानी—उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका सीमा रानी की भी भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं दीं तथा नई समय-सारणी की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नया सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ होकर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में नशा मुक्ति अभियान से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही खेल मैदान में मानव श्रृंखला का प्रदर्शन भी किया गया। शेष छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तकों का वितरण आगामी दो से तीन दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments