निरीक्षण के दौरान सशस्त्र बलों द्वारा अपने-अपने हथियारों को खोलकर पुनः जोड़ने का प्रदर्शन किया गया*
धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुधवार दोपहर निरसा अनुमंडल अंतर्गत कालूबथान ओपी का औचक निरीक्षण किया। ओपी पहुंचने पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों ने उन्हें सलामी दी, जिसके बाद एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया और उनके हथियारों के संचालन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सशस्त्र बलों द्वारा अपने-अपने हथियारों को खोलकर पुनः जोड़ने का प्रदर्शन किया गया, जिसे एसएसपी ने ध्यानपूर्वक देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि सप्ताह में कम-से-कम एक दिन सभी हथियारों का नियमित परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए।

0 Comments