शहीद शेख भिकारी समिति का अनूठा पहल, मुशायरा के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि
गोमो। शहीद शेख भिकारी जन कल्याण समिति गोमो के सौजन्य से ईद मुबारक के अवसर पर एक शाम झारखंड के शहीदों के नाम गोमो के फुटबाल मैदान में 23 मार्च रात्रि 8 बजे से ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेल एक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शायर जौहर कानपुरी, विभा शुक्ला, मुख्तार मासूम आजमी, जहाज देवबंदी, रफीक कुरैशी आ रहे हैं। इस दौरान अल्प संख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन झारखंड सरकार, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, मन्नू आलम, मुकेश कुमार सिंह, कारी बरकत अली, सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। मुशायरा में विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने गोमो तथा आसपास के ग्रामीण जनता से आने की अपील की है।

0 Comments