गोमो। ईद के मौके पर लोको बाजार गोमो मस्जिद के सामने पटना लच्छा की दुकान का उद्घाटन हुआ। इस दौरान दुकान के संचालक आलम अंसारी ने कहा कि हमारे इस लच्छे दुकान में पटना का बेहतरीन क्वालिटी का सभी तरह का लच्छा सस्ते दामों में लोगों के लिए उपलब्ध है। लोग यहां आएं और सस्ते दामों में लच्छे की खरीदारी करें। हमारा मकसद कमाना नहीं बल्कि रोजदार लोगों की सेवा करना है। मौके पर आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।

0 Comments