-->

रांची से एक साथ 4 बच्चे गायब, हर घर की सांस अटकी…


राँची : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम रोड नंबर-5 से एक साथ चार बच्चों के लापता होने की फैली खबर ने हर मां-बाप की धड़कनें बढ़ा दी हैं। घर के आंगन से हंसी-ठिठोली करते निकलने वाले ये बच्चे अचानक ऐसे गुम हुये कि अब हर दरवाजे पर बस एक ही सवाल है, “आखिर कहां चले गये बच्चे?” खबर है कि चारों बच्चे बीते शाम अपने माता-पिता को बिना कुछ बताये घर से निकल गये। शुरुआत में परिजनों को लगा कि शायद आसपास ही खेल रहे होंगे, लेकिन जैसे-जैसे रात गहराती गई, चिंता डर में बदल गई। परिजनों ने पहले मोहल्ले की गलियों में खोजबीन की, फिर रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में भी तलाश की, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार थक-हारकर उन्होंने पुलिस की शरण ली। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस इलाके के हर CCTV कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि बच्चों की आखिरी लोकेशन का पता चल सके। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत 9431788800 पर सूचना दें। लापता बच्चों के नाम 12 साल के अंश कुमार, 10 साल के पियुष कुमार, 13 साल के सूर्या कुमार एवं 10 साल के शौर्य कुमार उर्फ हर्ष बताये गये।

Post a Comment

0 Comments