जीतपुर अतिथि पैलेस में फ्री मेडिकल कैंप, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ
गोमो। 1 मार्च 2026 रविवार को अतिथि पैलेस जीतपुर गोमो में श्री बालाजी मेडिकल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर तथा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेनरल फिजिशियन, आई स्पेशलिस्ट, ऑर्थोपेडिक सर्जन, स्किन स्पेशलिस्ट, चाइल्ड स्पेशलिस्ट तथा गैनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच की गई। साथ ही ब्लड टेस्ट तथा फ्री मेडिसिन भी मरीजों को दिया गया। गोमो में इस तरह का निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर के आयोजन से ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना न रहा। सभी में जांच शिविर के आयोजन कर्ता श्री बालाजी मेडिकल तथा सभी डॉक्टरों का दिल से आभार व्यक्त किया। अंत में इस कैंप में सहयोग करने वाले सभी डॉक्टरों को श्री बालाजी मेडिकल के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉक्टर आर के सोनी, डॉक्टर अर्चना कुमारी, डॉक्टर टी एन बंदोपाध्याय, डॉक्टर पीयूष सिंह, आई डॉक्टर वर्ष झा, सहित ओम प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, विक्की रवानी, कृष्णा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


0 Comments