दुर्घटनाओं पर लगेगा ब्रेक, आरओबी पुल की सफाई और लाइट व्यवस्था शुरू
गोमो। रविवार को आरओबी पुल गोमो में समाज सेवियों द्वारा कूड़ा कचड़ा को उठाकर पुल की साफ सफाई की गई। आज सुबह से समाज सेवी बीसी मंडल, सनी थापा, कमल महतो, तथा रूपेश कुमार ने साफ सफाई में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर समाज सेवी बीसी मंडल ने गोमो के समाज सेवियों से आग्रह किया है कि आप लोग भी पुल की साफ सफाई में अपना सहयोग अवश्य दें। क्योंकि ये पुल गोमो तथा आसपास की जनता के लिए लाइफ लाइन है। इसकी देख भाल करना अति आवश्यक है। क्योंकि आरओबी में बालू गिरे रहने के कारण अंधेरे में कई बार वाहनों के टायर फिसल जाने से दुर्घटनाएं हो जाती है। बता दें कि कल ही शनिवार को आरओबी के चौराहे पर लाइट की व्यवस्था की गई है।

0 Comments