-->

तोपचांची में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, जल दो नहीं तो जेल दो का ऐलान।


तोपचांची दुमदूमी में बूंद बूंद को तरसे ग्रामीण

तोपचांची : तोपचांची एवं दुमदुमी पंचायत के विभिन्न गांव में पीने की पानी की व्यवस्था को लेकर रविवार 22 मार्च 2026 को तोपचांची मनसा मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक मनबोध घीवर की अध्यक्षता में हुई.इस बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के नेता सदानंद महतो एवं बावला पाल पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ने तोपचांची पंचायत तथा दुमदुमी पंचायत के विभिन्न गांव में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने पर सरकार एवं विभागीय पदाधिकारी की उदासीनता तथा उपेक्षात्मक रवैया पर अफसोस जताया उन्होंने कहा कि सरकार विश्व जल दिवस मना रही है .वहीं दूसरी और तोपचांची एवं दुमदुमी पंचायत के कई गांव में ग्रामीणों के लिए पेयजल की समुचित व नियमित व्यवस्था नहीं कर पा रही है। उक्त पंचायत के ग्रामीण सरकारी उपेक्षा व उदासीनता की भेंट चढ़ गई है ।जल की जीवन है कि नारा तोपचांची एवं दुमदुमी पंचायत ग्रामीणों के लिए कोरा तथा बेकार साबित हो रहा है । पेयजल की व्यवस्था की मांग को लेकर दर्जनों बार संबंधित पदाधिकारी को पत्र लिखकर गुहार लगाया गया है। लेकिन अब तक उन पदाधिकारी के द्वारा किसी भी तरह की सकारात्मक पहल नहीं किए जाने से ग्रामीण पानी के लिए जल दो ; नहीं तो जेल दो के नारे बुलंद करते हुए जन आंदोलन करने की सहमति जताया। बैठक में लक्ष्मी देवी .सीमा देवी छटनी देवी कृत्रिनी देवी हासी देवी संजू देवी शांति देवी माली देवी गीता देवी सोमा देवी लखी देवी रेखा वर्णवाल विमला देवी पूजा देवी मंजू देवी माया देवी रीता देवी रेकी देवी गीता देवी मंजु देवी नीलू वर्णवाल समेत काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments