-->

संजीव सिंह ने ली मेयर पद की शपथ, धनबाद विकास को लेकर जताया संकल्प


धनबाद : संजीव सिंह ने धनबाद नगर निगम के महापौर (मेयर) पद की गोपनीयता एवं पद की शपथ ग्रहण की। उन्हें धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने शहर के विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि धनबाद को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए सभी के सहयोग से काम किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए मेयर को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

0 Comments