-->

कोटालअड्डा चौक के रौशन ज्वेलर्स की दुकान से लाखों की गहनें की हुई चोरी।


गोमो। तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटालअड्डा चौक स्थित रौशन ज्वेलर्स में चोरों ने होली का धमाका करते हुए लाखो की चोरी कर ली।  

जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने रौशन ज्वेलर्स दुकान के पीछे से सेंधमारी कर दुकान में रखे सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। बता दे कि तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटालअड्डा क्षेत्र में चोरी का इतिहास रहा है , साल में दो चार बड़ी चोरियां इस इलाके में हो ही जाती है।

Post a Comment

0 Comments