-->

तोपचांची में नए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भोला कुमार साव ने संभाला पदभार।


गोमो। तोपचांची प्रखंड कार्यालय में नए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भोला कुमार साव ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग में लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं उपलब्ध हैं। जैसे मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, चिकित्सा अनुदान योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, कब्रिस्तान घेरा बंदी, सरना स्थल, साइकिल वितरण, स्कॉलरशिप आदि बहुत सारी योजनाएं हैं। यह सभी योजनाएं ST SC OBC अल्पसंख्यकों के लिए है। लोग आकर हमसे मिलें तथा इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments