तोपचांची प्रखंड में प्रेम कुमार नायक बने श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, 13 योजनाओं की दी जानकारी
गोमो। तोपचांची प्रखंड कार्यालय में नए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रेम कुमार नायक ने अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में कुल 13 योजनाएं हैं। जिसमें निर्माण श्रमिक सेफ़्टी कीट, श्रमिक औजार सहायता योजना, श्रमिकों के लिए चिकित्सा सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, श्रमिक पेंशन योजना, मेधावी पुत्र पुत्री के लिए छात्रवृत्ति योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना आदि हैं। श्रमिक लोग आकर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

0 Comments