गोमो : शनिवार 7 मार्च 2026 को तोपचांची मोड़ के पास नेक्स टॉपर कोचिंग सेंटर के तीसरे शाखा का उद्घाटन डुमरी विधायक जयराम महतो के द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने सभी छात्र छात्राओं को इस नए कोचिंग सेंटर के खुल जाने से ढेर सारी शुभकामनाएं दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि तोपचांची जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का डिजिटल कोचिंग सेंटर खुल जाने से यहां के छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। इस छेत्र के बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है की उन्हें अच्छा अवसर मिले। आप सभी को अपनी मेहनत और लगन से सफल होना है। सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ें। जब भी मेरी मदद की जरूरत होगी में अवश्य खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के संस्थापक मुस्तकीम सर ने कहा की यहां कोचिंग खोलने का हमारा मकसद है कि ग्रामीण छात्रों के गरीब मेधावी बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिल सके और उन्हें दूरी का तकलीफ भी न उठाना पड़े। मौके पर रियाज खान, सर्वर खान मुखिया, रविन्द्र महतो, प्रकाश यादव, भरत प्रमाणिक, फरजान खान, इस्लाम अंसारी, अब्दुल माजिद, आदि मौजूद थे।


0 Comments